पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 1 मई को: मजदूरों को समर्पित रहेगा पूरा दिन

चंडीगढ़, 28 अप्रैल: पंजाब सरकार ने मजदूर दिवस के मौके पर एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सत्र पूरी तरह से श्रमिक वर्ग को समर्पित होगा।
मजदूरों की भागीदारी से होगा सत्र खास
सरकार की इस पहल के तहत विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को विधानसभा में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन लोगों को सीधे मंच देना है, जो राज्य और देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सत्र के दौरान श्रमिकों से जुड़े मुद्दों, उनकी चुनौतियों और नीतिगत सुधारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मनरेगा और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा
इस एक दिवसीय सत्र में मनरेगा योजना में हुए हालिया बदलावों के प्रभाव पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही, श्रमिक वर्ग के सामने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर रही चुनौतियों को लेकर भी गंभीर बहस की जाएगी।
सिरसा में AAP नेता को कार से टक्कर मारकर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद वारदात






