Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Delhi Air Pollution: राजधानी में स्मॉग की मोटी चादर, आनंद विहार से AIIMS तक AQI पहुंचा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है। शहर भर में आज सुबह भारी स्मॉग की परत छाई दिखाई दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार कई इलाकों का AQI 350 से 400 के बीच दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत खराब (Very Poor)’ श्रेणी में रखा जाता है।

नीचे देखें प्रमुख स्थानों का ग्राउंड-विजुअल अपडेट—

ITO –AQI 331

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो ITO से है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 331 है, जिसे ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रखा गया है।

आनंद विहार – AQI 383

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में शुमार आनंद विहार में आज सुबह घना स्मॉग दिखाई दिया। CPCB के मुताबिक AQI 383, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

अक्षरधाम – AQI ‘बहुत खराब’

अक्षरधाम फ्लाईओवर और आसपास के इलाकों में धुंध की मोटी चादर। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। CPCB ने यहां AQI को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बताया।

इंडिया गेट – AQI ‘बहुत खराब’

सैलानियों से भरी रहने वाली इंडिया गेट की सड़कें आज सुबह धुंध से पूरी तरह ढकी दिखाई दीं। स्मॉग के कारण ऐतिहासिक स्मारक की दृश्यता काफी कम हो गई। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर होने की पुष्टि CPCB ने की।

NH-24 – AQI ‘बहुत खराब’

दिल्ली-एनसीआर को जोड़ने वाला NH-24 भी आज प्रदूषण से बेहाल।  वाहनों की हेडलाइट के बिना सड़कें साफ नहीं दिख रहीं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज।

AIIMS दिल्ली – AQI ‘बहुत खराब’

AIIMS परिसर और उसके आसपास दिक्कतें अधिक बढ़ी हुई नजर आईं। मरीजों और डॉक्टरों ने भी खराब हवा की शिकायत की।
AQI लगातार ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में बना हुआ है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका