चंडीगढ़ कूच आज: ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रदर्शन, अमृतपाल और बंदी सिखों की रिहाई की मांग

चंडीगढ़: ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन आज चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगा। संगठन की ओर से यह प्रदर्शन पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया है।
प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, यातायात प्रभावित होने की आशंका के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।







