Breaking NewsPunjab

पंजाब पुलिस का ASI चिट्टा पीते पकड़ा गया! बीच बाजार लोगों ने घेरा, डोप टेस्ट पॉजिटिव

मानसा। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच मानसा जिले के बुढलाडा से पुलिस विभाग को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां लोगों ने पंजाब पुलिस के एक ASI को कथित तौर पर चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे बीच बाजार घेर लिया और जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि ASI की जेब से नशे की पुड़िया भी मिली है।

मामले में पुलिसकर्मी की पहचान ASI सहजप्रीत (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उसका डोप टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुबह करीब 11 बजे लोगों ने ASI को घेरा

जानकारी के मुताबिक, बुढलाडा में सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने ASI सहजप्रीत को कथित तौर पर चिट्टा पीते हुए पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया और उससे सवाल-जवाब करने लगे।

 

इस दौरान ASI ने कहा कि वह ट्रेनिंग के लिए आया हुआ है और उसने कोई नशा नहीं किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी बात पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उसकी जेब से नशे की पुड़िया भी बरामद हुई है।

लोगों ने किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि एक तरफ पंजाब को नशामुक्त बनाने की बात की जा रही है, वहीं अगर पुलिस विभाग के कर्मचारी ही नशे के आरोपों में घिरेंगे तो नशे के खिलाफ अभियान पर सवाल उठेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने ASI का डोप टेस्ट करवाया।

डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दर्ज हुआ केस

पुलिस के अनुसार, ASI सहजप्रीत का डोप टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

SP नरेंद्र सिंह ने बताई पूरी कार्रवाई

SP नरेंद्र सिंह ने बताया कि ASI सहजप्रीत जहान खेलां में ट्रेनिंग कर रहा था और उसकी ड्यूटी बुढलाडा में लगाई गई थी। इसी दौरान लोगों ने उसे कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ लिया।

SP के मुताबिक, डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना बुढलाडा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page