National

PNG यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे ऐसे सरेंडर करें LPG कनेक्शन

नई दिल्ली : पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब ऐसे लोग बिना डीलर के पास जाए घर बैठे ही अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘मायपीएनजी-डी पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि उपभोक्ता केवल अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या LPG आईडी के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

डीलर के चक्कर से मिली छुटकारा

नई व्यवस्था के तहत अब PNG यूजर्स को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए गैस एजेंसी या डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और सरल कर दी गई है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। सरकार के मुताबिक, पोर्टल लॉन्च होने के पहले ही दिन 1,797 उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए। सचिव ने इन उपभोक्ताओं की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की।

क्यों जरूरी है LPG सरेंडर?

सरकार का मानना है कि जिन घरों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां LPG कनेक्शन की जरूरत कम हो जाती है। ऐसे में यदि उपभोक्ता स्वेच्छा से कनेक्शन छोड़ते हैं, तो यह उन परिवारों तक पहुंचाया जा सकता है, जिनके पास अभी भी स्वच्छ ईंधन की सुविधा नहीं है।

स्वच्छ ईंधन की पहुंच बढ़ाने की पहल

यह कदम देश में स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे LPG कनेक्शनों का बेहतर वितरण होगा और पारंपरिक ईंधनों पर निर्भर परिवारों को राहत मिल सकेगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page