Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Hansi District : हरियाणा को मिला 23वां जिला! कैबिनेट ने हांसी को जिला बनाने पर लगाई मुहर, जानिए कौन-कौन से गांव होंगे शामिल

Hansi District : हरियाणा कैबिनेट ने राज्य को नया जिला देने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंज़ूरी दे दी गई। इसके साथ ही हांसी अब हरियाणा का 23वां जिला बन गया है।

यह फैसला राज्य पुनर्गठन समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता वाली समिति ने 9 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में जिला हांसी (Hansi District) के गठन को स्वीकृति दी थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम मंजूरी दी गई।

हिसार से अलग होगा नया जिला

प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो फिलहाल हिसार जिले (Hansi District) का हिस्सा हैं। जिला बनने के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

जिला हांसी (Hansi District) की प्रशासनिक संरचना

नए जिले में निम्नलिखित प्रशासनिक इकाइयां होंगी:

2 उपमंडल: हांसी और नारनौंद

3 तहसील: हांसी, नारनौंद और बास

1 उप-तहसील: खेड़ी जालब

3 ब्लॉक: हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद

प्रस्तावित जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा, जबकि अनुमानित जनसंख्या करीब 5,40,994 बताई गई है।

क्यों बनाया गया नया जिला (Hansi District) ?

सरकार के अनुसार, हांसी को जिला बनाने का मुख्य उद्देश्य है:

नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच

प्रशासनिक दक्षता में सुधार

अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करना

क्षेत्रीय लोगों को सरकारी सेवाओं की समयबद्ध और प्रभावी उपलब्धता

इस संबंध में हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।

जिला हांसी (Hansi District) में शामिल 110 गांव

हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची इस प्रकार है:

हांसी शहर, अनीपुरा, बडाला, बांडा हेडी, बाडा जग्गा, बड़छपर, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास ख़ुर्द बिजान, भकलाना, भैणी अमीरपुर, भाटला, भाटोल जाटान, भाटोल रागडान, बीड हांसी, बुडाना, चानोत, डाटा, दयाल सिंह कॉलोनी, दैपल, धामियां, ढाणा खुर्द, ढाणा कलां, ढंढेरी, ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा, ढाणी गुजरान, ढाणी केंदु, ढाणी कुम्हारान, ढाणी कुन्दनपुर, ढाणी पाल, ढाणी पीरान, खेड़ा रागडान, खेड़ी गगन, खेड़ी जालब, खेड़ी लोचब, खेड़ी रोज व खेड़ी श्योराण, किन्नर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कुलाना, कुम्भा, कुतुबपुर, लालपुरा, लोहारी राघो, मदन हेडी, माढा, मैहंदा, महजद, माजरा, मामनपुरा, मसूदपुर, मिलकपुर, मिर्चपुर, मोहला, मोठ करनैल साहब, मोठ रांगडान, मुजादपुर, नाडा, नारनौंद, नारनौंद औंगशाहपुर, पाली, पेटवाड़, प्रेमनगर, ढाणी पीरावाली, ढाणी पुरिया, ढाणी राजू, ढाणी सकरी, ढाणी ठाकरिया, धर्म खेड़ी, गढ़ी, गढ़ी अजिमा, गामड़ा, घिराय, गुराना, हैबतपुर, हाजमपुर, जमावड़ी, जामनी खेड़ी, जीतपुरा, कांगसर, कंवारी, कापड़ो, खाण्डा खेड़ी, खानपुर, खरबला, खरकड़ा, पुट्ठी मंगलखां, पुट्ठी समैण, राजपुरा, राजथल, राखी खास, राखी शाहपुर, रामायण, रामपुरा, रोशन खेड़ा माजरा खरबला, सैनीपुरा, शेखपुरा, सिंधर, सिंघवा खास, सिंघवा राघो, सीसर, सिसाय बोला, सिसाय कालीरावण, सोरखी, सुलचानी, सुल्तानपुर, थुराना, उगालन और उमरा। (Hansi District)

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page