Breaking NewsCrimeHaryana News

करनाल में भरे बाजार गोलियों की गूंज! एक्टिवा सवार युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

Karnal Breaking News: हरियाणा के करनाल में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। हांसी रोड स्थित भगवडिया गैस एजेंसी के पास एक्टिवा पर खड़े एक युवक को दो बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले करनाल मेडिकल कॉलेज और बाद में अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय बीरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे बीरू सड़क किनारे अपनी एक्टिवा के पास खड़ा था। तभी डिस्कवर बाइक पर आए दो हमलावर उसके पास पहुंचे और बेहद करीब से सिर पर गोली दाग दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

                                     

घटनास्थल से मिला अहम सुराग

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा

बीरू की मौत की खबर मिलते ही अमृतधारा अस्पताल के बाहर परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र जांच के बाद ही लोगों को अस्पताल में प्रवेश दिया जा रहा है।

रंजिश के एंगल से जांच

सदर बाजार चौकी प्रभारी मनदीप ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page