Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट

Haryana Police Bharti : हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सीईटी–2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थियों की मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख

HSSC Chairman Himat Singh

एचएसएससी (HSSC) चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। इन मांगों पर हरियाणा सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए 3 साल की आयु छूट प्रदान करने पर सहमति जताई है, जिसकी जानकारी आयोग को भी दे दी गई है। हिम्मत सिंह ने बताया कि सरकार की सहमति के बाद आयोग द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को स्पष्टता मिल सके।

2022 के बाद CET न होने से प्रभावित हुए थे युवा

एचएसएससी (HSSC) चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है— जो वर्ष 2022 के बाद CET परीक्षा आयोजित न होने के कारण आयु सीमा पार कर चुके थे,और पुलिस भर्ती में आवेदन से वंचित हो रहे थे। अब वर्ष 2025 में पुनः CET परीक्षा आयोजित होने के चलते ऐसे हरियाणा के युवाओं को दोबारा मौका देने के लिए यह आयु छूट दी जा रही है।

योग्य युवाओं को मिलेगा समान अवसर

हिम्मत सिंह के अनुसार, यह फैसला समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे अधिक संख्या में योग्य युवा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और उन्हें सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page