ChandigarhHaryana NewsLatest NewsTop Stories
Anil Vij on Surjewala : रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट पर अनिल विज का पलटवार, जानिए क्या बोले विज ?

Anil Vij on Surjewala : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट कि हरियाणा माफियाओं और गैंगों के हवाले है जबकि सरकार हाथ धरे बैठी है पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रही है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डीजीपी साहब बार-बार आंकड़े भी दे रहे हैँ और लगभग 5 हजार एंटी सोशल एलिमेंट्स को पकड़ा जा चुका है। मंत्री अनिल विज ने कहा की क्या सुरजेवाला को ये आंकड़े नजर नहीं आते या उनको पढ़ना नहीं आता और वो देखते नहीं कि सरकार लगातार क्या कार्रवाई कर रही है ?






