Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest News

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी लक्खा अमेरिका से डिपोर्ट – हरियाणा में 8 दिन रिमांड पर!

हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान में हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी लखविंदर उर्फ लक्खा को संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत में हिरासत में लिया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अंबाला पुलिस हिरासत में भेजा गया।

गैंगस्टर की प्रोफ़ाइल

लखविंदर, लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई का नजदीकी सहयोगी माना जाता है। पिछले कई सालों से वह विदेश से हरियाणा और पंजाब में रंगदारी, फायरिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

एसटीएफ ने बताया कि इससे पहले थाईलैंड, कंबोडिया और यूएई से हरियाणा के कई गैंगस्टरों को डिपोर्ट किया गया था, लेकिन अमेरिका से यह पहला सफल डिपोर्टेशन माना जा रहा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों पर शिकंजे के साथ सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें : – गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी लाखा अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले — “एक और भगोड़ा भारत लाया गया”

हरियाणा में दर्ज मामले

लखविंदर 2022 से अमेरिका में रहकर अनमोल बिश्नोई के इशारों पर हरियाणा और पंजाब में गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, वसूली, जान से मारने की धमकी और फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें : – Lawrence Bishnoi गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर Lakhvinder Kumar अमेरिका से भारत लाया गया

अंबाला के सेक्टर 9 पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोप है कि उसने तेल कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई थी। अंबाला एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रतीक सिंह ने बताया कि लखविंदर को कोर्ट में पेशी के बाद 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Author

  • Amar Singh

    अमर सिंह

    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वे कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की महत्वपूर्ण खबरों, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उजागर करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

    पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकारों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाना तथा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाना है।

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page