Haryana News

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार: राजीव जेटली

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि.) की ओर से नीलकंठी यात्री निवास में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता सूरजभान कटारिया ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान पत्रकारिता की भूमिका, जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में मीडिया के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि राजीव जेटली ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को जागरूक करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही एक जागरूक एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं और जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से पत्रकारों के कल्याण और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है मीडिया

मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर नजर रखते हैं। नीतियों की समीक्षा करके उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है।

सूरजभान कटारिया ने कहा कि मीडिया गरीबी, भ्रष्टाचार, अन्याय और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर नीति-निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने पत्रकारों को समाज का महत्वपूर्ण प्रहरी बताते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है।

वहीं, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने मीडिया को समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु बताया। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने भी स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति बताया।

वरिष्ठ पत्रकारों और विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान,

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारिता के योगदान के लिए बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जसबीर सिंह दुग्गल, सेवा सिंह, सुभाष शर्मा, डॉ. राजेश वधवा, तरुण वधवा, विक्रम, प्रमोद कौशिक, देशराज भटनागर, बलबीर सैनी, गोपाल कृष्ण गुप्ता, संगीता चौधरी, छाया शर्मा, रामकुमार गुप्ता, मंजीत कौर, अदिति पासवान, हंसराज, विनोद मैहला, मुकेश, विजय, सुदेश, अनुज गौड़, सुखबीर सैनी, संजीव राणा, शिवचरण राणा, सुरेंद्र कौशिक, ज्योति, दीपिका, कमलेश धीमान, सुधांशु, रामपाल सिंह, गगन कक्कड़, महेंद्र गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, रोहताश कुमार, सुरेश अरोड़ा, विकास कुमार, राधिका सिंह, रमनदीप सिंह, नरेश सैनी, उमेश कुमार, सुरेश वर्मा और पवन वर्मा सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

इसके अलावा एआईपीआरओ बलराम शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष अनेजा, पर्यटन विभाग के वीरेंद्र कुमार, अधिवक्ता राजविंद्र चंदी और सीए सुमित गेरा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मंच पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पवन आश्री, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल रमोना, राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह और हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष साज्जन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देशराज भटनागर, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष तरुण वधवा, करनाल अध्यक्ष रोहित लांमसर, यमुनानगर अध्यक्ष जयमल सैनी, कैथल अध्यक्ष मोहित गुलाटी सहित अनेक पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह का मंच संचालन मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page