Breaking NewsChandigarhHaryana NewsLatest News

ADGP वाई. पूरण कुमार सुसाइड केस: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे परिवार से मिलने, बोले – “दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की संदिग्ध आत्महत्या मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा दिवंगत अधिकारी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “इस दुखद घटना की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए। जो दोषी है, उसे सजा मिले और जो निर्दोष है, उस पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। दूध का दूध, पानी का पानी होना जरूरी है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय और सच्चाई के साथ खड़ी है और यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को संसद से सड़क तक उठाया जाएगा।

इससे पहले भी कई संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने एडीजीपी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। न्याय संघर्ष मोर्चा ने हाल ही में महापंचायत कर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page