Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Parliament Winter Session: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा शीतकालीन सत्र—हंगामे के आसार

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

बैठक में भाजपा के जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, सपा के रामगोपाल यादव, DMK के तिरुचित शिवा समेत कई दलों के नेता शामिल हुए।

किरन रिजिजू ने कहा—“ठंडा दिमाग रखें, संसद सुचारू चलेगी”

सत्र से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपील की— “कल से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। उम्मीद है सभी ठंडे दिमाग से काम करेंगे और बेवजह गरमागरम बहस नहीं करेंगे। संसद अच्छी तरह चलेगी तो देश का फायदा है।” Parliament Winter Session

गौरव गोगोई का आरोप—“सरकार संसद की परंपराएं दफना रही है”

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गंभीर आरोप लगाया- “19 दिन के सत्र में सिर्फ 15 दिन चर्चा संभव है। यह अब तक का सबसे छोटा शीतकालीन सत्र होगा। सरकार संसद को पटरी से उतारना चाहती है।” गोगोई ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और कल खड़गे की अगुवाई में रणनीति बैठक होगी। Parliament Winter Session

14 महत्वपूर्ण बिल पेश होंगे — पूरा लिस्ट

इस सत्र में सरकार 14 अहम बिल पेश करने जा रही है:

जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025

इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल

मणिपुर GST संशोधन बिल

Repealing & Amending Bill 2025

National Highways Amendment Bill

Atomic Energy Bill

Corporate Laws Amendment Bill

Securities Markets Code Bill

Insurance Laws Amendment Bill

Arbitration & Conciliation Amendment Bill

Higher Education Commission of India Bill

Central Excise Amendment Bill

Health Security Cess Bill

2025-26 के लिए प्रथम पूरक अनुदान मांगें

विपक्ष का बड़ा हमला—“बीजेपी कर रही है वोट चोरी”

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी की “मिलीभगत से वोट चोरी” का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएगा। उन्होंने कहा—“वोट चोरी नहीं, वोट डकैती हो रही है। लाल किले के पास विस्फोट हो रहा है, यह गंभीर सुरक्षा विफलता है।”Parliament Winter Session

माकपा का आरोप—“लाल किले विस्फोट ने सरकार की पोल खोली”

CPI(M) नेता जॉन ब्रिटास ने कहा— “लाल किले के पास विस्फोट ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। संसद बाधित होती है तो जिम्मेदार सरकार होगी।”Parliament Winter Session

हरसिमरत कौर बादल की 2 बड़ी मांगें

अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा—सत्र की शुरुआत गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देकर हो। चंडीगढ़ बिल वापस लिया जाए और बताया जाए कि पंजाब को चंडीगढ़ कब मिलेगा। उन्होंने कहा—“संघीय ढांचा कमजोर करने वाले बिल बार-बार लाए जा रहे हैं। इससे पंजाब की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुँच रहा है।”Parliament Winter Session

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page