Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP-JDU 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला आखिरकार तय हो गया है। दिल्ली में हुई मैराथन मीटिंग के बाद अब यह साफ हो गया है कि NDA के कौन-कौन से सहयोगी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

सीट बंटवारे का पूरा फॉर्मूला:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 101 सीटें

  • जनता दल यूनाइटेड (JDU) – 101 सीटें

  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP (R) – 29 सीटें

  • राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) – उपेंद्र कुशवाहा – 6 सीटें

  • हम (HAM) – जीतनराम मांझी – 6 सीटें

बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, “एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा किया गया है। सभी दल 2025 के चुनाव में पूरी मजबूती से उतरेंगे।”

ड़े भाई-छोटे भाई की राजनीति खत्म!

इस बार सीटों के बराबर बंटवारे ने ‘बड़े भाई-छोटे भाई’ की बहस पर फुल स्टॉप लगा दिया है। बीजेपी और जेडीयू को समान रूप से 101-101 सीटें दी गई हैं, जिससे यह संदेश गया है कि दोनों दल अब समान भागीदार की भूमिका में हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहले ही संकेत दे चुके थे कि इस बार किसी को भी “बड़े भाई” की भूमिका में नहीं रखा जाएगा।

NDA नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

चिराग पासवान (LJP-R):

“बिहार NDA परिवार ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।”

जीतनराम मांझी (HAM):

“हमें 6 सीटें मिली हैं, कोई शिकवा नहीं। लोकसभा में भी हमें एक सीट मिली थी, तब भी हम नाराज़ नहीं थे। जो मिला है, उसे स्वीकार करते हैं।”

राजनीतिक विश्लेषण:

इस सीट बंटवारे से साफ है कि एनडीए ने एकता और सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया है। जहां जेडीयू और बीजेपी बराबर की भागीदारी के साथ मैदान में उतर रही हैं, वहीं सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी दी गई है। चिराग पासवान की LJP को 29 सीटें मिलना बताता है कि एनडीए उन्हें अब अहम भूमिका में देख रहा है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page