Haryana News

‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ अभियान को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बोले- नशा मुक्त युवा ही बनाएगा विकसित भारत

यमुनानगर, 26 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा होते हैं और यदि युवा स्वस्थ, अनुशासित तथा नशा मुक्त होंगे तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने यह बात ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ अभियान के तहत आयोजित विशाल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई और कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने का व्यापक जनआंदोलन है।

‘दो रास्ते हैं, युवाओं को सही दिशा चुननी होगी’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के सामने दो रास्ते हैं—एक विकास, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की ओर जाता है, जबकि दूसरा नशे और बर्बादी की ओर। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा का युवा सही दिशा का चुनाव करेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल 5 या 10 किलोमीटर की दूरी तय करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश देने वाला अभियान है।

अभिभावकों से भी की खास अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे नियमित बातचीत करें, क्योंकि अकेलापन कई बार युवाओं को नशे जैसी बुराइयों की ओर धकेल देता है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

फिट इंडिया और योग का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे प्रयासों ने दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी इसी सोच के साथ युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

दौड़ के विजेताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया।

दौड़ के विजेताओं को मिला सम्मान

पुरुष वर्ग
मोहित (महेंद्रगढ़) – ₹1,00,000
सत्यम – ₹75,000
सचिन यादव (उत्तर प्रदेश) – ₹51,000
महिला वर्ग
भारती (सोनीपत) – ₹1,00,000
सोनिका (भिवानी) – ₹75,000
शशि लता (लखनऊ) – ₹51,000

इसके अलावा 73 वर्षीय त्रिलोकी नाथ (पानीपत) ने 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर विशेष सम्मान प्राप्त किया।

70 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इस आयोजन के लिए हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से करीब 1.25 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 70 हजार प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page