Haryana News

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों का नया दौर शुरू, CM नायब सैनी ने 80 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

पानीपत में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा फ्री बस पास का लाभ

Haryana News : हरियाणा में ग्रीन और स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Nayab Singh Saini ने पानीपत में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया और 80 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरती से प्रदेश में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के नए युग की शुरुआत हो रही है। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करना भी है।

छात्रों के लिए बड़ी सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा कि अब इलेक्ट्रिक बसों में भी मुफ्त बस पास सुविधा मिलेगी।CM Nayab Singh Saini ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को किसी नई प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। हरियाणा रोडवेज का मौजूदा स्टूडेंट बस पास ही इलेक्ट्रिक बसों में मान्य रहेगा। सरकार के इस फैसले से हजारों छात्रों को रोजाना यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।

7 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक डिपो

मुख्यमंत्री के अनुसार पानीपत में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है। यहां ई-बसों की चार्जिंग के लिए आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के 8 अन्य जिलों में भी इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत किया जाएगा।

ग्रीन इंडिया विजन की ओर कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा दिए गए “ग्रीन इंडिया”, “नेट जीरो” और “सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विजन को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देकर पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम की जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

39 श्रेणियों को यात्रा सुविधा

हरियाणा रोडवेज वर्तमान में वृद्धजन, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग, कैंसर पीड़ित और विद्यार्थियों समेत 39 श्रेणियों को मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा “हैप्पी योजना” के तहत गरीब परिवारों को सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page