LCA तेजस क्रैश: विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर सुलूर पहुँचा

तमिलनाडु, कोयंबटूर। दुबई एयर शो के दौरान हुए LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है। एयरफोर्स के विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया, जहाँ वायुसेना के अफसरों और जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।
#WATCH तमिलनाडु: दुबई एयर शो के दौरान LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया।
(सोर्स: डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन) pic.twitter.com/2HLGUVI2FF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2025
दुबई में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी है। तेजस, भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान, प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था






