Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana : थार मालिक ने DGP को भेजा लीगल नोटिस – कहा “लोग उड़ाते हैं मज़ाक, माफी मांगे

Haryana : हरियाणा में एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुग्राम के एक थार मालिक ने राज्य के डीजीपी ओपी सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है। पूरा मामला 8 नवंबर को दिए गए उस बयान से जुड़ा है, जिसमें डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि “थार और बुलेट चलाने वाले अधिकतर लोग अपराधी मानसिकता के होते हैं।”

इस टिप्पणी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई थी

थार मालिक ने कहा— “लोग करते हैं ताने, सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा”

गुरुग्राम के निवासी सर्वो मित्र ने इस बयान को व्यक्तिगत अपमान मानते हुए डीजीपी को कानूनी नोटिस भिजवाया है। उनका कहना है कि बयान के बाद लोग उन्हें और अन्य थार मालिकों को लेकर ताने मार रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

नोटिस में रखी गई प्रमुख मांगें

थार मालिक के वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में तीन मुख्य मांगें की गई हैं—
15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए
थार मालिकों पर की गई टिप्पणी को वापस लिया जाए
बयान के कारण हुई मानसिक परेशानी को स्वीकार किया जाए

सर्वो मित्र का कहना है कि यदि 15 दिनों के अंदर डीजीपी की ओर से बयान वापसी या माफी नहीं आती है, तो वे अदालत में जाने पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें : – 

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page