Haryana NewsLatest NewsTop Stories

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ

पंचकूला, 21 अक्टूबर:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार दीपावली का पर्व सेवा और संवेदना के साथ मनाया। मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में दीप जलाकर और मिठाइयाँ बाँटकर वृद्धजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने वहां उपस्थित सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनके साथ आतिशबाजी कर उत्सव का आनंद साझा किया।

CM Saini celebrates deepotsav with elderly at Old Age Home

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाना मेरे लिए आत्मीय और प्रेरणादायी अनुभव रहा। यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। सच्चा उत्सव वही होता है, जब हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो।

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, और रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page