Breaking NewsChandigarhLatest News

CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, हरियाणा के 7 बॉक्सर आज फाइनल में; CM नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, अब हरियाणा के 7 बॉक्सर फाइनल में दिखाएंगे दम

चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में हरियाणा के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर एक बार फिर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज का अनुशासन, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने नीरज के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Commonwealth Games 2026

आज बॉक्सिंग फाइनल में हरियाणा का दबदबा

शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 10 मुक्केबाज़ फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे, जिनमें 7 खिलाड़ी हरियाणा से हैं।

पुरुष वर्ग

  • सचिन सिवाच (60 किग्रा)
  • अंकुश पंघाल (80 किग्रा)
  • नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा)

महिला वर्ग

  • साक्षी चौधरी (51 किग्रा)
  • प्रीति पंवार (54 किग्रा)
  • जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा)
  • प्रिया घनघस (60 किग्रा)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत की पदक तालिका को और मजबूत करेंगे।

हरियाणा लंबे समय से खेलों की धरती के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी राज्य के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा के साथ पोडियम पर चमका हरियाणा का लाल! आखिरी थ्रो में यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज, जानें संघर्ष से सफलता तक का सफर

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page