Breaking NewsChandigarh

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर युवती की मौत, गर्ल्स हॉस्टल से विभाग जाते समय हुआ हादसा

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की 28 वर्षीय PhD स्कॉलर ज्योति, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थीं, की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है।

हॉस्टल से विभाग जाते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार, ज्योति गर्ल्स हॉस्टल में रहकर शोध कार्य कर रही थीं। मंगलवार सुबह वह अपने विभाग की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गर्ल्स हॉस्टल नंबर-8 और UIET को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते पर वह अचानक गिर पड़ीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मौके पर मौजूद छात्रों और यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत GMCH-16 पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करंट के स्रोत की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में करंट लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी यह पता लगा रहे हैं कि बिजली का रिसाव किस स्रोत से हुआ। स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभे, खुले तार या अन्य विद्युत उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

छात्रों में आक्रोश

इस घटना के बाद छात्रों में गहरा रोष है। उन्होंने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page