Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Train Fare Hike: 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट महंगे! तय दूरी के बाद देना होगा ज्यादा किराया, जानें किस पर कितना बढ़ेगा असर

Train Fare Hike : ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अहम खबर है। 26 दिसंबर से भारतीय रेलवे की किराया संरचना में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए यह फैसला लिया गया है, जबकि आम यात्रियों पर न्यूनतम बोझ डालने की कोशिश की गई है।

साधारण श्रेणी में 215 KM के बाद बढ़ेगा किराया

रेलवे के अनुसार— साधारण श्रेणी (Second Class) में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी। एसी श्रेणी (AC Classes) में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा। रेलवे का कहना है कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को केवल 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

एमएसटी और लोकल यात्रियों को राहत

रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए साफ किया है कि— मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं, उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों के किराए में भी कोई बदलाव नहीं, 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी यात्रा पर भी अतिरिक्त किराया नहीं लगेगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

रेलवे को 600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान

रेलवे के इस किराया युक्तिकरण से चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक—मैनपावर लागत: ₹1.15 लाख करोड़,पेंशन खर्च: ₹60 हजार करोड़,वर्ष 2024-25 की कुल परिचालन लागत: ₹2.63 लाख करोड़,पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क, सुरक्षा और संचालन में बड़ा विस्तार हुआ है, जिससे खर्च लगातार बढ़ा है।

बढ़ती लागत के बीच रेलवे की रणनीति

रेलवे का कहना है कि बढ़ती लागतों की भरपाई के लिए— माल ढुलाई बढ़ाने पर फोकस, यात्री किराए में सीमित और संतुलित बढ़ोतरी, सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार। रेलवे अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई नेटवर्क बन चुका है। हाल ही में त्योहारों के दौरान 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन इसका उदाहरण है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page