Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest News

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, दीवार तोड़ हाईराइडर में घुसी; CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

पंचकूला : पंचकूला के सेक्टर-15 में सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही सेकंड में सड़क से लेकर मकान तक भारी तबाही मच गई। बेकाबू वाहन पहले एक कार से टकराया, फिर लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष को तोड़ते हुए घर के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईराइडर मकान की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर तक जा पहुंची। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ही सेकंड में मच गई भारी तबाही

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क पर चल रही एक अर्टिगा कार से टकराई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो लेन का लोहे का गेट, ग्रिल तथा गार्ड रूम तोड़ते हुए सीधे बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों वाहनों और मकान को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार चारों युवक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

मामले में सेक्टर-15 निवासी संदीप गोयल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल निवासी मनमीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार तेज धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए, जहां पंजाब नंबर PB-09-AS-4329 की दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो खड़ी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में सवार युवक शराब और नशीले पदार्थों के प्रभाव में थे तथा उन्होंने खुद बताया था कि वे नाइट क्लब से लौट रहे थे।

मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि नहीं

सेक्टर-14 थाना पुलिस के अनुसार आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने क्राइम टीम से भी वाहन का निरीक्षण कराया है और घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 1984 की धारा-3, तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 324(5) (एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

——————————-रिपोर्ट : उमंग श्योराण /पंचकूला /हरियाणा ———————————————-

पंचकूला पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ओमप्रकाश धनखड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

 

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page