Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

जो गठबंधन नहीं संभाल सके, वो बिहार क्या संभालेंगे? बोले -चिराग पासवान

पटना, बिहार:  बिहार की सियासत इन दिनों पूरी तरह से गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन भी पूरा हो चुका है, और इसी बीच केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है।

चिराग ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा, “यह मेरी समझ से परे है कि वे लोग किस दुनिया में जी रहे हैं। जब नामांकन तक हो चुका है, तब इस तरह की बातें सिर्फ अपने बिखरे हुए गठबंधन पर पर्दा डालने की कोशिश है।

उन्होंने विपक्षी INDIA गठबंधन को अब तक का सबसे असंगठित और दिशाहीन बताया। चिराग ने कहा कि “भारत के राजनीतिक इतिहास में ऐसा बेतरतीब गठबंधन पहले कभी नहीं देखा गया, जहां यह भी स्पष्ट नहीं कि कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है।

हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

चिराग पासवान ने राहुल गांधी की चुप्पी और तेजस्वी की ‘लाचार रणनीति’ को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा -क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती थी कि वे अपने घटक दलों को साथ बैठाकर उलझनें सुलझाते?

बड़ा दावा:

“14 नवंबर के बाद बिहार में सिर्फ और सिर्फ NDA की सरकार बनेगी।” चिराग ने यह दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता इस बार भ्रमित नहीं है। उन्होंने कहा – जो लोग अपने ही गठबंधन को एकजुट नहीं रख सकते, वे बिहार की 13 करोड़ जनता को कैसे साथ रख पाएंगे?

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page