बेड़ियों में बंधकर अमेरिका से लौटे हरियाणा के 50 युवा – डंकी रूट के खौफनाक सच का खुलासा!


हरियाणा से अमेरिका गए 50 युवा अवैध प्रवासी को डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा गया है। ये सभी युवक डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका पहुंचे थे, जो खतरनाक मार्गों से होकर गुजरता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते समय सभी युवकों के हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगी थीं। एयरपोर्ट से इन्हें संबंधित जिलों की पुलिस ने औपचारिक पूछताछ के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाया।
डिपोर्ट किए गए युवाओं का जिला-वार विवरण
करनाल: 16 युवक
(पोपड़ा गांव के हसन, रजतपाल, जश्नदीप सिंह, तेजेंद्र पाल, हरीश, अंकुर सिंह, विक्रम, गुरजंट सिंह, सचिन मलिक, महेंद्र सिंह, तुषार, निखिल, मनीष कुमार, प्रियांशु चहल, देवेंद्र सिंह, सावन)कैथल: 14 युवक
(नरेश, कर्ण, मुकेश, ऋतिक, सुखबीर सिंह, अमित, अभिषेक, मोहित, अशोक कुमार, आशीष, दमनप्रीत, प्रभात, सतनाम सिंह)कुरुक्षेत्र: 5 युवक
(हैप्पी सैनी, प्रदीप कुमार, अमन कुमार, विक्रम सिंह, पारस शर्मा)पानीपत: 1 युवक


बेड़ियों में बंधकर दिल्ली लाए गए
युवाओं को विमान में बेड़ियों में बंधकर बैठाया गया। शनिवार को सभी युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट से कैथल पुलिस लाइन में लाया गया और रिकॉर्ड की जांच की गई। जनवरी से जुलाई 2025 तक हरियाणा के 604 युवा पहले भी डिपोर्ट हो चुके हैं। यह भी पढ़ें : – गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी लाखा अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले — “एक और भगोड़ा भारत लाया गया”
आगे की संभावना
डिपोर्ट किए गए एक युवक ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को एक और विमान भारत आने की संभावना है। इस फ्लाइट में कैथल और आसपास के क्षेत्रों के अन्य युवा भी डिपोर्ट हो सकते हैं।
कानूनी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया
डीएसपी ललित यादव ने बताया कि 14 में से 13 युवाओं को उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है। एक युवक पर शराब तस्करी का मामला दर्ज होने के कारण उसे हिरासत में रखा गया। अभी तक किसी युवक ने एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन यदि कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।







