National

UP Board Exam 2026 शुरू — छात्रों को मिठाई खिलाकर भावुक हुईं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी!

UP Board Exam 2026/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। राजधानी लखनऊ में परीक्षा के पहले दिन खास माहौल देखने को मिला, जब माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी खुद परीक्षा केंद्र पहुंचीं।

 

उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को मिठाई खिलाई, आशीर्वाद दिया और कहा कि बिना तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

देखें वीडियो 

 

बता दें प्रदेशभर में लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV निगरानी और कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है ताकि नकल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह साफ दिखाई दिया, वहीं शिक्षकों ने भी परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page