Panchkula News :पंचकूला में Congress का जोरदार प्रदर्शन! BJP दफ्तर के बाहर धरना, क्या है पूरा माजरा?

Panchkula News : आज पंचकूला में हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जो भाजपा सरकार (BJP) और उसके नीतियों के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पंचकमल (BJP) से लगभग 100 मीटर दूर से अपनी आवाज उठानी शुरू की। पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर रोक लिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
नेताओं का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं का जोश
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Rao Narender Singh )और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupender Singh Hooda) कर रहे हैं। इनके साथ कांग्रेस के कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार और केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। खासकर, मनरेगा योजना (MGNREGA) को निरस्त करने के प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रस का विरोध जारी है।
मनरेगा को लेकर भाजपा के खिलाफ कड़ा विरोध
कांग्रेस ने भाजपा (BJP) द्वारा मनरेगा योजना (MGNREGA) को निरस्त करने के प्रयास का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस कदम को मजदूरों के खिलाफ बताया।
ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का तीखा हमला
इसके साथ ही, कांग्रेस का यह प्रदर्शन ईडी (ED) की नेशनल हेराल्ड मामले में की गई कार्रवाई को लेकर भी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी (ED) का दुरुपयोग किया और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की। कोर्ट द्वारा चार्जशीट को खारिज किए जाने के बावजूद कांग्रेस का कहना है कि भाजपा इसे जारी रखे हुए है।
लोकतांत्रिक तरीके से विरोध, जवाब नहीं मिला तो जारी रहेगा आंदोलन
कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। वे जनता के मुद्दों और केंद्र सरकार की एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक भाजपा सरकार अपने कृत्यों का जवाब नहीं देती, उनका विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।
हरियाणा में विरोध की लहर: सभी जिलों में प्रदर्शन
आपको बता दें कि सिर्फ पंचकूला ही नहीं, हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं, जिससे भाजपा सरकार के खिलाफ एक विशाल आंदोलन खड़ा हो गया है। क्या भाजपा इस बढ़ते विरोध को नज़रअंदाज कर पाएगी, या इसे गंभीरता से लेगी? आने वाले दिनों में इसका जवाब मिलेगा।






