Breaking NewsHaryana NewsLatest News

HKRN Update: हरियाणा सरकार ने बढ़ाई अनुबंध अवधि, जानिए नया आदेश क्या कहता है!

HKRN Update: हरियाणा सरकार ने राज्य के हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी अनुबंध अवधि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह विस्तार आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के अंतर्गत स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए लागू होगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। इससे पहले इन कर्मचारियों की सेवा अवधि 1 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए बढ़ाई गई थी। अब सरकार ने कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह अवधि दो महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) द्वारा 25 मार्च 2025 को जारी ज्ञापन में बताई गई शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका