Breaking NewsChandigarh

Punjab Congress: राणा गुरजीत के आवास पर अहम बैठक, चन्नी बोले- ‘तेल भी देखेंगे, तेल की धार भी

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी हलचल के बीच वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक को पार्टी के भीतर चल रहे नेतृत्व विवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि फिलहाल सभी नेता अंदर बैठकर चर्चा करेंगे और उसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

चन्नी का बयान बना चर्चा का विषय

मीडिया से बातचीत के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “हम मीटिंग में आए हैं। अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है।”

चन्नी के इस बयान को राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि बैठक में उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कोई समाधान नहीं निकलता, तो वे आगे कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।

समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को सीमित संख्या में नेताओं के साथ बैठक में आने को कहा था। इसके बावजूद चन्नी समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब 80 नेता और समर्थक बैठक स्थल के बाहर मौजूद रहे, जिसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page