Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana : BJP मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला, कांग्रेस के ‘झूठ’ को बेनकाब करने की बनाई रणनीति

Haryana : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठ और भ्रम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। जिसका उद्देश्य BJP पार्टी की सोशल मीडिया टीम को और अधिक सशक्त बनाना और विपक्ष के आरोपों का तथ्यों, सकारात्मक सोच और मजबूती के साथ जवाब देना रहा।

इस कार्यशाला में प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी प्रवक्ताओं, जिला मीडिया प्रभारियों एवं सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कई मन्त्र दिए।

कांग्रेस के कथित झूठ को एक्सपोज करने पर फोकस

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले वक्त में BJP पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया टीम कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार एवं झूठे आरोपों को तथ्यों के आधार पर उजागर करेगी।

कार्यशाला के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया दोनों सत्रों में पूरे समय मौजूद रहे, जिससे संगठन की गंभीरता और रणनीतिक तैयारी साफ दिखाई दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: प्रवक्ता पार्टी की असली आवाज

कार्यशाला के दूसरे सत्र में CM नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया टीम को संबोधित करते हुए कहा,“पार्टी के प्रवक्ता BJP की आवाज होते हैं। सरकार की योजनाएं और नीतियां इन्हीं के माध्यम से जनता के पास पहुंचती हैं।” उन्होंने मीडिया पदाधिकारियों को हर विषय पर त्वरित, सटीक और तथ्यात्मक जानकारी से अपडेट रहने की सलाह देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता बीजेपी की प्रदेश सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और पार्टी के हर बयान को गंभीरता से सुनती है, इसलिए सभी प्रवक्ता जिम्मेदारी और सकारात्मकता के साथ अपनी बातें रखें।

विपक्ष पर सीधा हमला: पंजाब और हिमाचल का उदाहरण

CM नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस ने जनता से झूठे वायदे किए, जिनका खामियाजा आज वहां की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हालात इतने खराब हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास कर्मचारियों के सैलरी तक के लिए बजट नहीं है, जबकि हरियाणा में BJP सरकार ने योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ जनता तक पहुंचाया है।

मजबूती से पक्ष रखने का मंत्र: सुधांशु त्रिवेदी

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया टीम के पदाधिकारियों को आत्मविश्वास के साथ पार्टी का पक्ष रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर प्रवक्ता को हर विषय की पूरी जानकारी होनी चाहिए और तथ्यों के साथ मजबूती से अपनी बात जनता के बीच रखनी चाहिए। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में अनेकों विकास कार्य हुए हैं। सभी सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को याद रखें और उन्हें जनता तक सही तरीके से पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें : – Haryana News: हरियाणा में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्द अब नहीं होंगें इस्तेमाल, सरकारी कामकाज में अब केवल संवैधानिक शब्दावली

समाज की सोच बदलने का संकल्प

सुधांशु त्रिवेदी ने ये भी कहा, “हमारी सरकार सत्ता बदलने नहीं, बल्कि समाज की सोच को बदलने के लिए आई है।” उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की बात करते हुए कहा कि इनका सकारात्मक असर आज पुरे देशभर में दिखाई दे रहा है।

पहले भी धराशायी हुआ कांग्रेस का झूठ: मोहन लाल बड़ौली

कार्यशाला के पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि BJP की मीडिया टीम अब तक विपक्ष के झूठ को बेनकाब करती आई है और आगे भी SIR और GRAMG जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम आने वाले समय में और अधिक आक्रामक व संगठित रूप से काम करेगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका