Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest News

नशे में पुलिसकर्मी बना काल! अंबाला हादसे पर अनिल विज सख्त

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे पर कड़ा संज्ञान लिया है। आरोप है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात कर मामले में सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री अनिल विज का कड़ा बयान

मंत्री अनिल विज ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “पुलिस का काम नशे में वाहन चलाने वालों को रोकना है, लेकिन यहां तो पुलिसकर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चला रहा है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। यदि जांच में पुलिसकर्मी के नशे में होने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप: आरोपी को बचाने की कोशिश?

जनसमस्याएं सुनने के दौरान मृतका के परिजन मंत्री अनिल विज से मिले। उन्होंने पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है किआरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं।उसे अगले ही दिन जमानत मिल गई। मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि आरोपी स्वयं पुलिस विभाग से जुड़ा है। मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अंबाला छावनी में जीटी रोड के पास यह हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी तेज रफ्तार कार चला रहा था। कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और दिल्ली से अपने परिवार से मिलने अंबाला आ रही थीं। हादसे के समय उनका भाई भी ई-रिक्शा में मौजूद था, जो इस दर्दनाक घटना का चश्मदीद बना।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page