Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

Chandigarh: चंडीगढ़ में तेज बारिश का कहर: मनीमाजरा में गिरी घर की छत, 3 मासूम घायल – एक की हालत गंभीर

Chandigarh: चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के मनीमाजरा स्थित गोविंदपुर इलाके में एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर के अंदर खेल रहे 3 छोटे बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का इलाज जारी है और दो बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे घर के अंदर बैठकर खेल रहे थे, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे में राहुल के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-16 अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की वजह क्या रही?

मौके पर पहुंचे अधिकारी संजीव कोहली ने बताया कि पास के एक मकान की दीवार गिरकर इस घर की छत पर आ गिरी, जिससे पूरी छत ढह गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान कमजोर हो चुके थे।

 

Author

  • Siddharth Malbade

    Siddharth जनवरी 2026 से Rashtr Khabar वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखने में विशेष रुचि है। वह पाठकों तक सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल व प्रभावशाली भाषा में पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका