Breaking NewsChandigarhCrimeLatest NewsNationalTrending News

Rahul Gandhi On IPS Suicide : ‘मृतक के परिवार पर प्रेशर ना डालें’… ‘तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार’

Rahul Gandhi On IPS Suicide :  हरियाणा के  सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड को 7 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक न तो उनके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है और न ही परिवार ने अंतिम संस्कार किया है। परिवार की मांग है कि जब तक आरोपी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वो अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे। इसी बीच मंगलवार, 14 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने IPS के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राहुल के साथ हरियाणा के पूर्व सीएम Bhupinder Singh Hooda और वरिष्ठ नेता Kumari Selja समेत तमाम पड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार- राहुल

rahul gandhi in ips family.

IPS के परिवार से मुलाकात के बाद Rahul Gandhi ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि, “हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे… परिवार पर दबाव डाला जा रहा है जो सरासर गलत है। सरकार दोषी अफसरों को गिरफ्तार करे और दिवंगत IPS का अपमान बंद करे”. Rahul Gandhi ने PM Modi से भी तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी के बयान की बड़ी बातें

rahul gandhi

CM का वादा अधूरा –  राहुल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले परिवार को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये गलत है”।

सिस्टमेटिक भेदभाव – “IPS की दो बेटियों ने पिता खोया है… यह दलित परिवार है। साफ हो चुका है कि सालों से उनके खिलाफ सिस्टमेटिक भेदभाव हुआ है। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं”।

दलितों को गलत संदेश – “IPS को डिमोरलाइज करने, करियर और प्रतिष्ठा नष्ट करने के लिए सिस्टमेटिक ढंग से काम हुआ है… यह करोड़ों दलितों को संदेश देता है कि चाहे आप कितने भी काबिल हों, दलित को दबाया जा सकता है जो अस्वीकार्य है”।

CM-PM से कार्रवाई की मांग – “परिवार सम्मान चाहता है… बॉडी का अपमान बंद हो। ये हर दलित का अपमान है। PM और CM तुरंत कार्रवाई करें”।

DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

dgp shatrujeet kapoor

इससे पहले खबर ये आई थी कि हरियाणा सरकार ने सीनियर IPS Puran Kumar के सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है और उनकी जहग 1991 बैच के IPS Om Prakash Singh को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है जो कि 31 दिसंबर 2025 को रिटायर होने वाले हैं।

IPS Puran Kumar suicide case में दिल्ली से चंडीगढ़ तक हलचल, PM मोदी का दौरा कैंसिल, राहुल-पासवान की एंट्री से पहले DGP को छुट्टी को भेजा

 

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका