Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News

Haryana Holiday Calendar 2026: हरियाणा में 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, पूरी छुट्टियों की लिस्ट जारी

Haryana Holiday Calendar 2026:  हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में सरकारी दफ्तर कुल 124 दिन बंद रहेंगे। इसमें राजपत्रित अवकाश, प्रतिबंधित अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत अवकाश और विशेष दिवस शामिल हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। अवकाशों को चार अलग-अलग अनुसूचियों में वर्गीकृत किया गया है, जिससे कर्मचारियों और आम जनता को स्पष्ट जानकारी मिल सके। यह भी पढ़ें : – हरियाणा विधानसभा में महाघमासान तय! कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, BJP ने बुलाई बैठक

राजपत्रित अवकाशों की सूची (अनुसूची-1)

वर्ष 2026 में शनिवार-रविवार के अतिरिक्त प्रमुख राजपत्रित अवकाश इस प्रकार हैं:

  • 23 जनवरी – सर छोटू राम जयंती / बसंत पंचमी

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

  • 4 मार्च – होली

  • 23 मार्च – शहीदी दिवस

  • 26 मार्च – रामनवमी

  • 31 मार्च – महावीर जयंती

  • 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती व बैसाखी

  • 27 मई – ईद-उल-जुहा (बकरीद)

  • 17 जून – महाराणा प्रताप जयंती

  • 29 जून – संत कबीर जयंती

  • 31 जुलाई – शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस

  • 28 अगस्त – रक्षाबंधन

  • 4 सितंबर – जन्माष्टमी

  • 23 सितंबर – हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती

  • 20 अक्टूबर – दशहरा

  • 26 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती

  • 9 नवंबर – विश्वकर्मा दिवस

  • 24 नवंबर – गुरु नानक देव जयंती

  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

जो त्यौहार रविवार या शनिवार को पड़ रहे हैं, उन्हें अलग सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें : – The map of Haryana will change. अब बदल जाएगा हरियाणा का नक्शा, 22 की बजाए होंगे 23 जिले, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

प्रतिबंधित अवकाश (अनुसूची-2)

सरकारी कर्मचारी तीन प्रतिबंधित अवकाश अपनी पसंद से ले सकेंगे। इनमें शामिल हैं:

  • गुड फ्राइडे

  • बुद्ध पूर्णिमा

  • मुहर्रम

  • करवा चौथ

  • छठ पूजा

  • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

  • शहीद उधम सिंह जयंती सहित कुल 14 अवकाश

बैंक व न्यायालय अवकाश (अनुसूची-3)

परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत बैंक अवकाशों में शामिल हैं:

  • 26 जनवरी

  • 4 मार्च (होली)

  • 21 मार्च (ईद-उल-फितर)

  • 1 अप्रैल (Annual Closing)

  • 15 अगस्त

  • 25 दिसंबर (क्रिसमस) सहित कुल 16 दिन

विशेष दिवस (अनुसूची-4)

इन दिनों सरकारी अवकाश नहीं रहेगा, लेकिन कार्यालयों में स्मरण कार्यक्रम होंगे:

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

  • सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

  • अहिल्याबाई होलकर जयंती

  • वीरांगना झलकारी बाई जयंती

  • संत नामदेव जयंती सहित कुल 21 विशेष दिवस

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका