Breaking NewsHaryanaLatest NewsNationalTrending News

The earth trembled. फिर कांपी हरियाणा-दिल्ली की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

The earth trembled. सोमवार की सुबह दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानी और माली नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8:44 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हल्के झटकों के बावजूद, कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। हरियाणा के सोनीपत में धरती हिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

The earth trembled

पहले भी महसूस हुए थे झटके

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था।  इसके झटके दिल्ली तक में महसूस किए गए थे। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

Political News. अनिल विज ने खोला राज, बताया क्या हुई मनोहर लाल से बात ? केंद्र सरकार ने क्या दिया हरियाणा को गिफ्ट ?

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका