Breaking NewsPunjab

पंजाब में महिलाओं को बड़ी सौगात, CM भगवंत मान ने ₹1100 करोड़ किए जारी; लाखों खातों में पहुंची पहली किस्त

Punjab News : पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले धूरी (संगरूर) से योजना का शुभारंभ करते हुए करीब ₹1100 करोड़ की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

सरकार के अनुसार, पहली किस्त के तहत तीन महीने की सहायता राशि एक साथ जारी की गई है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक महिला के मोबाइल पर राशि जमा होने का पहला संदेश भी प्राप्त हुआ।

किसे कितनी राशि मिली?

योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

सामान्य (जनरल) वर्ग की महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से ₹3,000 की पहली किस्त मिली।
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह के हिसाब से ₹4,500 एक साथ ट्रांसफर किए गए।

सरकार ने स्पष्ट किया कि यह राशि जुलाई, अगस्त और सितंबर—तीन महीनों की अग्रिम किस्त के रूप में जारी की गई है।

40 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि योजना के लिए अब तक लगभग 40 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। सरकार का उद्देश्य पात्र महिलाओं को समयबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

चुनावी वादे को किया लागू

आम आदमी पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि योजना को लागू होने में समय लगा, लेकिन अब सरकार ने इसकी शुरुआत कर दी है।

इस योजना के लिए राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में करीब ₹9,300 करोड़ का प्रावधान किया है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page