Bengaluru Accident: इंदिरानगर में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुसी, CCTV में कैद

Bengaluru Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में गुरुवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क का डिवाइडर पार करते हुए सीधे एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की खौफनाक तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।
100 फीट रोड पर बेकाबू हुई कार
घटना इंदिरानगर की 100 फीट रोड पर रात के समय हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार तेज गति में सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान वाहन चालक संतुलन खो बैठा और कार पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकराई, फिर सीधे रेस्टोरेंट की दीवार में जा घुसी।
कुछ इंच से बची लोगों की जान
हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के बाहर और सड़क किनारे कुछ लोग खड़े थे। कार उनसे महज कुछ इंच की दूरी से गुजर गई, जिससे सभी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
नशे में था कार चालक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : –
- Audi Car Accident Jaipur: जयपुर में बेकाबू ऑडी कार का कहर, CCTV में कैद हुआ हादसा, 1 की मौत, 15 घायल
- Attempt Of Namaz in Mandir : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी नागरिक हिरासत में







