Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News
कांग्रेस को ‘राम’ नाम से तकलीफ: अनिल विज ने खड़गे के मनरेगा बयान पर साधा तंज

Haryana : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मनरेगा नाम बदलने पर दिए गए बयान पर तंज कसा है। विज ने कहा कि कांग्रेस अब “खाली” हो चुकी है और हर जगह से हार चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कांग्रेस को कोई न कोई प्रदर्शन या कार्यक्रम करना पड़ता है।
विज ने अपने बयान में कहा, “नाम बदलने में इन्हें तकलीफ क्या है, इन्हें तकलीफ है कि इसमें रामजी का नाम जुड़ गया। रामजी से इन्हें पहले दिन से ही तकलीफ है। जब राम मंदिर बना, तब तकलीफ थी, अब मंदिर बन गया तो फिर तकलीफ है। मंदिर में श्रद्धालु जा रहे हैं, तब भी तकलीफ है। असल में इन्हें राम और रामजी से ही तकलीफ है।”
ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सदन में “धड़ाम” गिर जाएगा और उनके पास कहने को कुछ नहीं है। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं को नकारते हुए कहा कि ये केवल कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने की कोशिशें हैं।






