ChandigarhHaryanaTrending News

Show Cause Notice Issued. सीएम विंडो के 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Show Cause Notice Issued. Haryana में सीएम विंडो पर आने वाली जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले पांच नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। CM Window का कार्यभार संभाल रहे OSD Rakesh Sandhu की ओर से यह नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें मौलिक शिक्षा विभाग, पंचकूला के नोडल अधिकारी को बैठक में अनुपस्थिति रहने, स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर सीएमओ में न भेजने, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नरवाना के सचिव द्वारा “मेरी फसल, मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर डेटा सत्यापन के बिना जारी करने, कैथल जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गलत खाते में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का भुगतान करने, अतिरिक्त उपायुक्त, करनाल (क्रीड अधिकारी) द्वारा प्रार्थी की आय, बैंक खाता और दिव्यांगता के आंकड़े सत्यापित किए बिना गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के कारण नोटिस भेजा जाना शामिल है।

संधू ने सभी विभागों के सीएम विंडो नोडल अधिकारियों को अवगत करवाया कि सीएम विंडो और जनसंवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री की जनता से सीधे संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। Chief Minister, Nayab Singh Saini स्वयं नियमित रूप से इन सीएम विंडो की कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर विभागों को निर्देशित करते हैं। राकेश संधू ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

DGP Letter. रिटायरमेंट से पहले पत्र के जरिए डीजीपी ने दिया बड़ा संदेश, भावुक संदेश के साथ किया बड़ा इशारा !

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका