Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsTrending News

हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन! 4566 अपराधी गिरफ्तार – 47 कुख्यात एक ही दिन में धरे, पूरे प्रदेश में खलबली!

Operation Trackdown in Haryana:  हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने आपराधिक नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। 5 नवंबर से शुरू हुए इस मेगा अभियान के तहत पुलिस ने अब तक कुल 4566 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 1,439 कुख्यात, वांछित और संगीन मामलों में शामिल अपराधी शामिल हैं, जबकि 3127 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचाया है। अभियान की सफलता को देखते हुए इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है।

सिर्फ 21 नवंबर को: 47 कुख्यात गिरफ्तार, 293 अन्य आरोपी पकड़े, 17 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

21 नवंबर हरियाणा पुलिस के लिए बेहद बड़ा दिन रहा। इस दिन की गई कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना दिया। 47 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार – कई मोस्ट-वांटेड शामिल,293 अन्य आरोपी पकड़े गए,17 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं – पुराने और सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर, ये आंकड़े दिखाते हैं कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई से प्रदेश में कानून-व्यवस्था दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। फरार, संगठित अपराध में शामिल, और हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित अपराधियों को प्राथमिकता से पकड़ने के लिए हर जिले में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

गुरुग्राम में तगड़ा एक्शन: सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

गुरुग्राम में दो कुख्यात स्नैचर — सुमित और संजीव उर्फ संजू — अपराध शाखा सेक्टर-10 ने 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिए।
17 नवंबर को सेक्टर-45 में हुई सोने की चेन स्नैचिंग के मामले में दोनों की पहचान हुई थी।संजू पर 11 गंभीर केस,सुमित पर 10 केस, हत्या-प्रयास, स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट उल्लंघन जैसे मामले दर्ज,इनकी गिरफ्तारी से गुरुग्राम में स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगा है।

कुख्यात शूटर मनीष उर्फ गोगा धरा – 20 मामले दर्ज!

उद्योग विहार क्षेत्र का कुख्यात अपराधी मनीष उर्फ गोगा (28) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
उस पर कुल 20 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या,हत्या का प्रयास,अपहरण,फिरौती,गैंग व लूट की वारदातें,आर्म्स एक्ट,अपराध शाखा सेक्टर-17 ने निरंतर ट्रैकिंग करते हुए उसे द्वारका एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया।

हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ बना अपराधियों का खौफ

अब तक 4566 गिरफ्तारियां इस बात का प्रमाण हैं कि हरियाणा पुलिस पूरी ताकत और रणनीति से अपराधियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। गुरुग्राम में दो बड़े गैंग का भंडाफोड़ और कुख्यात शूटर की गिरफ्तारी से पुलिस की पकड़ और मजबूत दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें : – PM Modi Kurukshetra Visit : IG पंकज नैन ने संभाली कमान, सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम—ड्रोन तक बैन!

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका