Breaking NewsHaryana NewsLatest News

अनिल विज के दरबार में तारीख नहीं, सिर्फ न्याय मिलता है” – कैथल में कड़ी कार्रवाई

कैथल, 10 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बड़ा एक्शन लेते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उनके दरबार में बार-बार तारीख नहीं मिलती, यहां सिर्फ न्याय मिलता है। बैठक में उन्होंने 19 जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए कई अफसरों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनेसस्पेंशन के निर्देश जारी किए।

सोलर कनेक्शन घोटाला: SDO सस्पेंड, FIR के आदेश

गांव हेमूमाजरा के निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत पर सोलर कनेक्शन रद्द कर पैसे मांगने के मामले में विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए SDO को सस्पेंड करने व FIR दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।

बजाज फाइनेंस पर गिरी गाज – 5600 रुपये की कटौती पर FIR

कसान गांव की निवासी कुसुम के मनरेगा खाते से ₹5600 की कटौती पर जांच में बजाज फाइनेंस दोषी पाई गई। मंत्री विज ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी पर FIR के आदेश दिए और यह जांचने के निर्देश भी दिए कि पिछली सुनवाई में पुलिस द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई

झूठी FIR और क्रिप्टो घोटाला – केस कैथल में दर्ज करने के आदेश

लक्ष्मी चंद की शिकायत पर, जिसमें उनके खिलाफ झूठी FIR की बात कही गई थी, विज ने क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी शिकायत को लेकर जिला न्यायवादी से राय लेकर आगे की कार्रवाई के आदेश दिए।

परिवार पहचान पत्र में फर्जी नाम – एफआईआर व रिकवरी के निर्देश

कैथल निवासी संध्या ने शिकायत की थी कि उसके परिवार पहचान पत्र में अनजान महिला का नाम जोड़ दिया गया, जो राशन भी ले रही है। विज ने इस पर एफआईआर दर्ज करने, फर्जी लाभ की रिकवरी और गहन जांच के निर्देश दिए।

छात्रों को राहत – बस पास व नई बस सेवा जल्द

छात्रों की बस पास संबंधी शिकायत पर विज ने कहा कि राज्य स्तर पर बैठक कर सहकारी बसों में पास मान्य करने का निर्णय लिया जाएगा। टोहाना-कैथल रूट पर अतिरिक्त बस चलाने के भी निर्देश दिए गए।

2020 के मर्डर केस में आरोपी विदेश भागा – पासपोर्ट रद्द करने के निर्देश

नीतू मौण की शिकायत पर वर्ष 2020 में उसके भाई की हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर विज ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विदेश भागे आरोपी का पासपोर्ट रद्द किया जाए और उसे भारत लाकर गिरफ्तार किया जाए

फील्ड पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं – हर शिकायत पर एक्शन

अनिल विज ने बैठक में स्पष्ट किया कि सरकारी अधिकारी और विभाग यदि आदेशों की अवहेलना करेंगे तो सख्त कार्रवाई से बच नहीं सकते। “यहां कोई तारीख पर तारीख नहीं मिलती, यहां समाधान होता है,” विज ने कहा।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page