Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News
हरियाणा DGP की मिस्ड कॉल से शुरू हुई बच्चों की मोबाइल लत पर अनोखी मुहिम

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने एक छोटी सी मिस्ड कॉल को समाजिक चेतना की बड़ी मिसाल में बदल दिया। यह घटना हरियाणा पुलिस की मानवीय, संवेदनशील और जनता-केन्द्रित छवि को और भी मजबूती से पेश करती है।
एक मिस्ड कॉल, और बदल गई सोच
एक रात डीजीपी ओपी सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई। उन्होंने उस नंबर पर खुद कॉल किया और पाया कि वह कॉल एक छोटे बच्चे द्वारा गलती से की गई थी। लेकिन ओपी सिंह ने इस सामान्य घटना को एक सामाजिक संदेश में बदल दिया।
मोबाइल लत के खिलाफ संदेश
बच्चों में मोबाइल की लत, बढ़ते स्क्रीन टाइम और इसके मानसिक-शारीरिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए, ओपी सिंह ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक जागरूकता वीडियो साझा किया। साथ ही, एक सरल हिंदी सारांश भी पोस्ट किया, ताकि सभी वर्ग के लोग इसे समझ सकें।






