Breaking NewsLatest NewsPunjabTop Stories

“गोली चलाकर मां की गोद में सोने का सपना मत देखो” – CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टरों और बदमाशों को कड़ी और खुली चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “अगर कोई यह सोचता है कि गोली चलाकर मां की गोद में चैन से सो जाएगा, तो यह भूल जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करेगी और राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष पर निशाना

लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर भगवंत मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “यह वही कांटे हैं, जो अकाली दल और कांग्रेस ने बोए थे, जिनका खामियाजा आज पंजाब की जनता भुगत रही है।” सीएम मान ने कहा कि उनके शासन से पहले ही गैंगस्टर कल्चर पनपा और अब ये आपस में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विदेशों से आ रहे कॉल्स पर पुलिस की पैनी नजर

मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि सरकार पूरे मामले की क्लोज मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन देशों से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस रणनीति के तहत काम कर रही है। मान ने दो टूक कहा कि “पंजाब की शांति भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।”

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या पर क्या बोले सीएम?

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि “कबड्डी में सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरी दुनिया में कंट्रोवर्सी रहती है।” सरकार का दावा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page