Trains came to a long halt. रेल यात्री कृपया ध्यान दें ! हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों पर लगा लंबा ब्रेक, देखें पूरी लिस्ट

Trains came to a long halt. बीते कईं दिनों से Haryana समेत पूरे North India में पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़क और रेल मार्ग दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से कईं ट्रेनों को रद्ध किया गया है। विशेष रूप से हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनें कई दिनों से रद्द हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। Indian Railways ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 56से ज्यादा ट्रेनों को दिसंबर 2025से मार्च 2026तक स्थगित कर दिया है, जबकि कुछ स्थानीय रूटों पर सिग्नलिंग कार्य के चलते अतिरिक्त रद्दीकरण किए गए हैं।
इन ट्रेनों को किया रद्द
गरीब रथ एक्सप्रेस (12207/12208): चंडीगढ़-अमृतसर
योगनगरी जम्मू तवी एक्सप्रेस (14606/14605): चंडीगढ़/जालंधर-जम्मू
लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615/14616): अमृतसर-उत्तराखंड
जन सेवा एक्सप्रेस (14617/14618): पंजाब-उत्तराखंड
कालका-वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503/14504): कालका-कटरा
नंगल डैम एक्सप्रेस (14505/14506): नंगल-अंबाला-दिल्ली (हरियाणा के अंबाला से गुजरती है)
अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541/14542): अमृतसर-चंडीगढ़
अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611/19614): अमृतसर-राजस्थान
अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317/12318): अमृतसर-कोलकाता
दुर्ग्याना एक्सप्रेस (12357/12358): अमृतसर-वाराणसी
इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681/14682): जालंधर-नई दिल्ली (हरियाणा क्षेत्र से गुजरती है)
इनमें से कई ट्रेनें हरियाणा के अंबाला, चंडीगढ़ (सीमा क्षेत्र) और दिल्ली की ओर जाने वाले रूटों से जुड़ी हैं। जनवरी के शुरुआती दिनों में वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी रद्द हुईं, जिनमें नई दिल्ली वंदे भारत (पंजाब-दिल्ली सेक्टर) और कालका शताब्दी शामिल हैं।
BJP MLA’s Video Goes Viral. एक दूसरे के गले में हाथ डाल जमकर नाचे बीजेपी विधायक, देखिए वायरल वीडियो
स्थानीय ट्रेनें प्रभावित
दूसरी तरफ, हरियाणा में भिवानी-रोहतक सेक्शन पर डबलिंग और ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द हैं। यह कार्य उत्तरी रेलवे और उत्तर पश्चिमी रेलवे द्वारा किया जा रहा है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची।
ट्रेन 54016 (भिवानी-रोहतक) और 54013 (रोहतक-भिवानी): 27जनवरी से 16फरवरी तक रद्द
ट्रेन 54018 (भिवानी-रोहतक) और 54015 (रोहतक-भिवानी): 26जनवरी से 15फरवरी तक रद्द
ट्रेन 54014 (भिवानी-रोहतक): 27जनवरी से 16फरवरी तक रद्द
ट्रेन 54011 (रोहतक-हांसी) और 54012 (हांसी-रोहतक): 14से 16फरवरी तक रद्द
ट्रेन 54424 (हिसार-नई दिल्ली) और 54423 (नई दिल्ली-हिसार): 14फरवरी को रद्द
IMD का अलर्ट
कुल मिलाकर, उत्तर भारत में 260 से अधिक ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं और 300 से ज्यादा देरी का शिकार हुई। तो वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव और कोहरे की चेतावनी जारी की है, जो जनवरी के अंत तक जारी रह सकती है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि फॉग-सेफ सिग्नलिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता है। यात्रियों को सलाह है कि आईआरसीटीसी ऐप या 139 पर स्टेटस चेक करें।
The earth trembled. फिर कांपी हरियाणा-दिल्ली की धरती, घरों से बाहर निकले लोग






