Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

DGP ओपी सिंह की गैंगस्टरों को खुली चुनौती: हिम्मत है तो सामने आओ!

रोहतक: हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने बुधवार को रोहतक में मीडिया से बातचीत के दौरान गैंगस्टरों और बढ़ते अपराध पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने प्रदेश में क्राइम और नशे के मुद्दों पर स्पष्ट कहा — “अगर दम है तो आमने-सामने मुकाबला करो, यह कौन से बदमाश हैं जो पीछे से गोली चला कर भाग जाते हैं। ये तो गीदड़ और कुत्ते जैसे हैं।”

गैंगस्टरों को DGP की खुली चेतावनी: “गोली चलाएगा, छोड़ा नहीं जाएगा”

DGP ओपी सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को आदेश दिए हैं कि अगर कोई गोली चलाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हरियाणा में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग क्राइम बढ़ने की अफवाह फैला रहे हैं, वे तिल का ताड़ बना रहे हैं।”

“टेंशन है तो नौकरी छोड़ दो, पुलिस भर्ती काम के लिए हुई है”

DGP ने पुलिस बल में कार्यभार को लेकर उठ रहे सवालों पर भी बेबाक जवाब दिया। उन्होंने कहा, जिसे काम का बोझ टेंशन लगता है, वह नौकरी छोड़ दे। पुलिस में भर्ती काम के लिए हुई है। गलती या कमी को सुधारा जा सकता है, लेकिन बदमाशी की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि जींद में एक पुलिसकर्मी की शिकायत मिली तो एसपी को आदेश देकर 24 घंटे में उसे सस्पेंड कर दिया गया।

“नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई, माता-पिता भी निभाएं जिम्मेदारी”

DGP ने हरियाणा में नशे के बढ़ते मामलों पर कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा — “नशा डिमांड और सप्लाई का हिस्सा है। हम सप्लायर पर कार्रवाई कर रहे हैं। माता-पिता की भी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को समझाएं। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन समाज और परिवारों को भी आगे आना होगा।”

DGP ने यह भी बताया कि जो लोग नशे का धंधा करते हैं, उनकी संपत्तियां सील की जा रही हैं और कई को बिना ट्रायल के जेल भेजा गया है।

ASI संदीप लाठर केस पर बोले DGP ओपी सिंह — “न्याय जरूर मिलेगा”

रोहतक में पत्रकारों के सवालों के जवाब में ASI संदीप लाठर केस पर DGP ने कहा कि SIT का गठन कर दिया गया है, अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन यह बहुत दुखद घटना है। परिवार की भावनाओं को समझता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि न्याय अवश्य होगा।

(राष्ट्र खबर हरियाणा की खबरें अब एक क्लिक में Whatsapp एवं Facebook पर जुड़ने के लिए क्लिक करें)

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका