Breaking NewsEntertainmentLatest NewsTop Stories

Actor Dharmendra Passes Away at 89: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, मुंबई में जुटा पूरा फिल्म जगत

Actor Dharmendra Passes Away at 89: बॉलीवुड के दिग्गज और आइकॉनिक एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने जुहू आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि न्यूज एजेंसी IANS ने की है, जिसके बाद पूरे देश, फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

मुंबई में शोक की लहर, परिवार और सितारों की भीड़

धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी ईशा देओल, बेटा सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार जुहू स्थित घर पर मौजूद है।
एक्टर की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करण जौहर सहित कई बड़े कलाकार श्मशान घाट और उनके घर पहुंचे हैं।

करण जौहर का भावुक पोस्ट: “यह एक युग का अंत है…”

फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- “यह एक युग का अंत है। धर्मेंद्र एक मेगा स्टार थे… इंडियन सिनेमा के असली लेजेंड। वे हमेशा इतिहास में अमर रहेंगे।

नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा- “वह न सिर्फ अच्छे अभिनेता थे, बल्कि बेहद सरल और नेक इंसान थे। उनका मुझसे निजी रिश्ता था। देश और किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अद्भुत थी।

12 नवंबर को अस्पताल से हुए थे डिस्चार्ज

परिवार के अनुसार, 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार की इच्छा पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर ही इलाज जारी था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

6 दशक का शानदार करियर

धर्मेंद्र ने 60 से ज्यादा वर्षों में भारतीय सिनेमा को शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, अनुपमा, कातिलों के कातिल जैसी अनगिनत सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं। उनकी रोमांटिक इमेज, एक्शन और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” बना दिया।

आज ही रिलीज हुआ था ‘इक्कीस’ का पोस्टर

सबसे भावुक बात यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का मोशन पोस्टर आज ही रिलीज हुआ था, जिसमें उनका वॉइस नोट भी सुनाई देता है। फैंस उनकी आवाज सुनकर भावुक हो गए — और कुछ ही घंटों में उनकी मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया

फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान

धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड ने एक ऐसा सितारा खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। उनकी स्माइल, मासूमियत, रोमांस और दमदार एक्शन आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page