Chandigarh

Sher-e-Punjab T20 League 2026: 30 अगस्त से मोहाली में शुरू होगी लीग, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खेलेंगे

6 फ्रेंचाइजी, 27 मुकाबले और पंजाब के उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा स्टार क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका; 9 अगस्त को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Sher-e-Punjab T20 League 2026: पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस महीने मोहाली का पीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश के कई बड़े क्रिकेट सितारों की मेजबानी करेगा। 30 अगस्त से शुरू होने वाली शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, गुरनूर बराड़ और रमनदीप सिंह जैसे नामी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

रविवार को आयोजित भव्य समारोह में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने लीग की आधिकारिक शुरुआत की। टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में जुटे क्रिकेट जगत के बड़े नाम

पीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह महिता और सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लीग का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में लीग का आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया गया और फ्रेंचाइजी मालिकों तथा प्रमुख खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें : – दिल्ली में पप्पू यादव पर कथित जानलेवा हमला! प्रेस कॉन्फ्रेंस…

9 अगस्त को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

टूर्नामेंट से पहले 9 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। इस ऑक्शन में विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ियों को टीमों द्वारा चुना जाएगा। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 45 लाख रुपये का पर्स होगा और वह अधिकतम 20 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकेगी।

Sher-e-Punjab T20 League 2026: 30 अगस्त से मोहाली में शुरू होगी लीग, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खेलेंगे

6 शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा

इस लीग में पंजाब के छह शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी—अमृतसर,बठिंडा,फाजिल्का,जालंधर,लुधियाना,मोहाली इन सभी टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे।

मार्की खिलाड़ियों की तय हुई कीमत

लीग के लिए खिलाड़ियों की बेस प्राइस भी निर्धारित कर दी गई है।

मार्की खिलाड़ी: 10 लाख रुपये
आइकन खिलाड़ी: 1.50 लाख रुपये
प्रथम श्रेणी, अंडर-23, अंडर-19 और जिला स्तर के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बेस प्राइस तय की गई है।
घरेलू प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

पीसीए सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और पेशेवर माहौल में सीखने का अवसर देना है। उनका कहना था कि इससे राज्य की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा।

CM भगवंत मान ने लुधियाना को दिए दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस, बोले- शिक्षा क्रांति में पंजाब बना नंबर-1

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page