Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Bihar Election 2025 : NDA की सरकार आ रही है- अनिल विज ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर कसा तंज

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव की तारीख करीब आते ही राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। नेताओं के बयान लगातार सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय और हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष किया है।

तेजस्वी यादव पर अनिल विज का तंज

RJD नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बनेगा। इस पर अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा-इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि NDA की सरकार आ रही है। मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है। प्रधानमंत्री और अमित शाह मंचों से कह चुके हैं कि हमारी सरकार आयेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाया जाएगा। अब तेजस्वी यादव को घर जाकर सो जाना चाहिए। यह भी पढ़ें : – “अगर बाढ़ पीड़ितों की मदद अपराध है, तो मैं हमेशा अपराध करूंगा”: आयकर नोटिस पर भड़के पप्पू यादव

कांग्रेस पर निशाना

अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा -कांग्रेस का पैमाना हमेशा यही रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप हों, उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है। राहुल गांधी पर भी आरोप हैं, फिर भी उन्हें सबसे बड़ा पद दिया गया। भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप थे, उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया। राव नरेंद्र पर भी आरोप हैं और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page