Breaking NewsCrimePunjab

बड़ी खबर: कमल कौर भाभी हत्याकांड का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार, बठिंडा लाया गया

बठिंडा, 10 अप्रैल 2026 : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ “कमल कौर भाभी” हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को दुबई (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाया गया, जहां से बठिंडा पुलिस उसे हिरासत में लेकर बठिंडा पहुंची। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

कैसे हुआ था मर्डर?

यह मामला जून 2025 का है, जब कंचन कुमारी को एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था। 9-10 जून की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

बठिंडा पुलिस के अनुसार, हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर अमृतपाल सिंह मेहरों अपने सहयोगी रंजीत सिंह की मदद से देश छोड़कर फरार हो गया था। उसे अपने खिलाफ ‘लुक-आउट सर्कुलर’ (LOC) जारी होने की आशंका थी, इसलिए वह 10 जून 2025 की सुबह अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से UAE भाग गया।

पहले ही पकड़े जा चुके थे साथी

इस मामले में पुलिस ने पहले ही मेहरों के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बठिंडा की अदालत ने उसे ‘घोषित अपराधी’ (PO) घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।

इंटरपोल और एजेंसियों की भूमिका

आरोपी को पकड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय किया गया। इंटरपोल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और अंततः उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पर उठे थे सवाल

मेहरों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द सफलता मिलेगी—जो अब जाकर पूरी हुई है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page