Breaking NewsCrimeEntertainmentLatest NewsNationalTop Stories

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट एडिन रोज के साथ मंदिर के बाहर छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की फेमस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस एडिन रोज के साथ दिल्ली में सुबह 7 बजे मंदिर के बाहर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर देश में औरतों की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंदिर के बाहर एडिन रोज के साथ हुई छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने जताई अपनी नाराजगी

एडिन रोज वीडियो में दिखती हैं कि कैसे एक अनजान व्यक्ति उनके आसपास बार-बार आकर बदतमीजी करता रहा। उन्होंने सवाल उठाया, “मैंने कोई गलत कपड़े पहने हैं क्या? सूट में होने के बावजूद सुबह मंदिर के बाहर छेड़छाड़ हो रही है।” एक्ट्रेस ने बताया कि उनका फोटोग्राफर थोड़ा लेट था, इसलिए वो मंदिर के बाहर अकेली खड़ी थीं, लेकिन वहां भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाईं।

एडिन रोज ने बताया पूरी घटना का सच

एडिन ने कहा कि वह पूरी तरह से ढकी हुई थीं और मंदिर के बाहर खड़ी थीं, फिर भी उस व्यक्ति ने उनसे तीन बार टकराया और लव सॉन्ग्स गाते हुए बदतमीजी की। उन्होंने यह भी बताया कि वहां कुछ लोग थे जिन्होंने उनकी मदद की और इस घटना को रिकॉर्ड भी किया।

परिवारिक फोटोग्राफर के आने तक एडिन को काफी परेशानी हुई, जिसके बाद फोटोग्राफर ने आरोपी को थप्पड़ भी मारे। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल, लोग कर रहे हैं महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त

एडिन रोज के इस वीडियो और पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने लिखा कि महिलाओं को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने क्या पहना है। एक यूजर ने सवाल किया, “महिलाएं कब सुरक्षित महसूस करेंगी?” कई ने एडिन की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि ऐसे मामले हमारे समाज की सोच को बदलने की जरूरत है।

कौन हैं एडिन रोज?

एडिन रोज ‘बिग बॉस 18’ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, जिन्होंने शो में खास पहचान बनाई। उनका जन्म दुबई में हुआ और वह भारत में एक्टिंग करियर बनाने आईं। साल 2023 में उन्होंने फिल्म ‘रावणासुर’ में एक स्पेशल डांस नंबर भी किया था। सोशल मीडिया पर एडिन काफी एक्टिव हैं और अपनी आवाज़ उठाने से नहीं डरतीं।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page